पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सत्यम की अर्धशतकीय पारी से टाइगर्स खिताबी दौर में पहुंचा

सत्यम की अर्धशतकीय पारी से टाइगर्स खिताबी दौर में पहुंचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | टाटीबंध टाइगर्स ने चैंपियंस लीग सीजन-3 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टाटीबंध स्थित क्रिकेट मैदान में शनिवार को खेले गए पहले क्वालिफायर में टाइगर्स ने रुद्रास को 21 रन से शिकस्त दी। रुद्रास ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पहले खेलने उतरी टाइगर्स की टीम 14.3 ओवर में 118 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सत्यम मिश्रा ने 26 गेंद में 62 रन की पारी खेली। जवाब में उतरी रुद्रास 14.3 ओवर में 97 रन पर सिमट गई। सत्यम ने तीन और राजन ने चार विकेट झटके। विजेता टीम की ओर से सत्यम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं एक अन्य मुकाबले में डेयर डेविल्स ने थंडर वोल्फ को आसान मुकाबले में 62 रन से हराया। पहले खेलते हुए डेयर डेविल्स ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। रूपेश राजपूत ने 82 रन की आक्रामक पारी खेली। जवाब में उतरी थंडर वोल्फ 15 ओवर में 136 रन ही बना सकी। विजेता टीम की ओर से 82 रन और दो विकेट लेने वाले रूपेश मैन ऑफ द मैच रहे।

खबरें और भी हैं...