रायपुर | कराते फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जूनियर चैंपियनशिप का आयोजन मध्य प्रदेश में कराया जा रहा है। 19 और 20 मई को गर्ल्स और ब्वॉयज कैटेगरी में आयोजित दो दिवसीय चैंपियनशिप के पहले दिन शनिवार को खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन और वजन लिया गया। इसके बाद मुकाबले रविवार से शुरु होंगे। इसके पहले हुए मुकाबले में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और मेडल भी जीते। इस बार भी टीम से यही उम्मीद की जा रही है। इस ओपन चैंपियनशिप में राज्य की टीम 48 किग्रा वजन वर्ग से लेकर 78 किग्रा में उतर रही है।