रायपुर | गर्वमेंट स्कूल दतरेंगा में फुटबॉल, टेनिस क्रिकेट और फुटबॉल टेनिस का 21 दिवसीय समर कैंप लगाया गया है। 10 जून तक आयोजित इस कैंप में अंडर-14 और अंडर-17 गर्ल्स और ब्वॉयज कैटेगरी में खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। जिसमे अब तक 50 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए है। कोच पीयूष सेमयोल ने बताया कि तीन साल से समर कैंप का आयोजन दतरेंगा स्कूल में कराया जा रहा है। जिसमें युवाओं को खेल की बेसिक जानकारी दी जा रही है। कैंप के बाद प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जो जुलाई में अंडर-14 और अंडर-17 गर्ल्स-ब्वॉयज कैटेगरी में होने वाले सुब्रतो कप टूर्नामेंट में उतरेंगे।