रायपुर | रॉयल स्ट्राइकर्स ने टेनिस बॉल क्रिकेट लीग के एक मुकाबले में लीजेंड्स को दो विकेट से हराया। मंडी गेट स्थित मैदान में शनिवार को खेले गए मुकाबले में लीजेंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। हिमांशु गुप्ता ने 21 रन बनाए। संजू ने दो विकेट झटके। जवाब में उतरी स्ट्राइकर्स की टीम ने 14.5 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को पूरा कर लिया। विजेता टीम की ओर से 27 रन की नाबाद पारी खेलने वाले पवन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।