रायपुर | युवाओं को निजी कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार केंद्र की ओर से 21 मई को रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें टॉप कैरियर सर्विसेस की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर, एकाउंटेंट, काउंसलर, बैंक व इंडोर सेल्स, मार्केटिंग असिस्टेंट आदि के 110 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी।
ऐसे आवेदक जो 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, कंप्यूटर डिप्लोमा एवं टैली में उत्तीर्ण हो और उनकी उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच है कैंप में आयोजित इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में और अधिक जानकारी जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।