पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदर्शनकारी दिव्यांगों पर बलवा का केस, आज से भूख हड़ताल

प्रदर्शनकारी दिव्यांगों पर बलवा का केस, आज से भूख हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाज कल्याण विभाग के अपर संचालक पर कार्रवाई की मांग, 14 दिन से हड़ताल जारी

कम्युनिटी रिपोर्टर | रायपुर

दिव्यांगों ने समाज कल्याण संचालनालय के अपर संचालक एमएल पांडेय पर कार्रवाई की मांग की है। इसे लेकर वे पिछले 14 दिनों से ईदगाहभाठा मैदान में हड़ताल दे रहे हैं। पिछले दिनों दिव्यांग मंत्री रमशीला साहू के बंगले के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच अफसरों और दिव्यांगों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। मामले में शनिवार को पुलिस ने विकलांग कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष समेत कुछ लोगों पर बलवा का केस दर्ज किया है। इसके विरोध में दिव्यांग रविवार से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। संघ के महासचिव डोमन बया ने बताया कि संघ के अध्यक्ष संजीव विश्वास मंत्री बंगले के बाहर किए गए प्रदर्शन में मौजूद नहीं थे। फिर भी उनके खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज की गई है। और साथियों के खिलाफ भी झूठा मामला दर्ज किया गया है। वहां मौजूद अफसर बीपी साहू ने हमें दुत्कारते हुए हमारी विकलांगता का मजाक उड़ाया था। एमएल पांडेय ने दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं में जमकर धांधली की है। उनके घोटाले का खुलासा महालेखाकार की रिपोर्ट में भी हो चुका है। फरवरी में 2 महीने के लिए उन्हें सस्पेंड किया गया। उसके बाद उसी विभाग में अपर संचालक की पोस्टिंग दे दी। जब तक एमएल पांडेय के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...