पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सत्ती बाजार के मकान में आग लगने से हड़कंप

सत्ती बाजार के मकान में आग लगने से हड़कंप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | सत्ती बाजार के एक मकान में शनिवार रात 10 बजे आग लगने से हड़कंप मच गया। मकान के तीसरे मंजिल में आग की तेज लपटे उठने लगी। आसपास धुंआ फैल गया। आस पड़ोस में रहने वाले डर कर बाहर आ गए। दुकान बंद करके घर गए आसपास के कारोबारी भी आनन-फानन आ गए। आधा घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस के मुताबिक सत्ती बाजार में कारोबारी प्रमोद गुप्ता का मकान है। नीचे उनकी बर्तन दुकान है।



दुकान के ऊपरी मंजिल में वे रहते हैं। तीसरे मंजिल से रात में अचानक आग की तेज लपटे उठने लगी। गुप्ता परिवार दौड़कर नीचे आ गए। उनके पहले ही किसी ने दमकल विभाग को सूचना दे दी थी। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आग गई। पुलिस के अनुसार कमरे में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया है।

खबरें और भी हैं...