रायपुर | युवा कवि चम्पेश्वर गोस्वामी के हिंदी काव्य संग्रह \\\"काव्य रथ\\\' का विमोचन 25 मई को शाम 4 बजे वृंदावन हॉल में होगा। मुख्य अतिथि फिल्म निर्देशक मनोज वर्मा होंगे। समारोह में उनके साथ भीष्मदेव चतुर्वेदी, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दीनदयाल साहू, सीएल यादव सहित अन्य मौजूद रहेंगे।