रायपुर | अब एनसीईआरटी की किताबें नए कलेवर में मिलेंगी। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) की ओर से इन किताबों को बाल सुरक्षा के लिहाज से डिजाइन किया जाएगा। इसमें बच्चों और पैरेंट्स को चाइल्ड सेफ्टी की जानकारी मिलेगी। इसमें महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भी एनसीईआरटी की हेल्प करेगा। यह जानकारी कक्षा 6वीं से 12वीं तक के सिलेबस की सभी बुक्स के मेन पेज के अंदर के पन्नों पर मौजूद रहेगी। एनसीईआरटी की किताबों में बच्चों की हेल्प के लिए हेल्पलाइन नंबर प्रकाशित किए जा रहे हैं। इन हेल्पलाइन नंबर के जरिए बच्चे अपने मन की बात काउंसलर्स से कह सकेंगे। साथ ही उनकी काउंसलिंग भी की जाएगी।