रायपुर | नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एनसीईआरटी) टीचर्स के इनोवेशन को सम्मानित करने ‘नेशनल अवॉर्ड फॉर इनोवेटिव प्रेक्टिसेस एंड एक्सपेरिमेंट्स इन एजुकेशन’ प्रदान करेगा। इसके लिए एनसीईआरटी ने इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी किया है। बेस्ट इनोवेटिव टीचर्स के सिलेक्शन के लिए टीचर्स अपने इनोवेशन से जुड़ी इंफॉर्मेशन एनसीईआरटी को 31 जुलाई तक भेज सकते हैं। यह अवॉर्ड सेंसिटिव टीचर्स और टीचर एजुकेटर के लिए ओपन है। टीचर्स को अपने टीचिंग-लर्निंग इनोवेशन, रियलिस्टिक अप्रोच टू फाइंड द सॉल्यूशन से जुड़े अपने प्रयासों का समरी राइटअप 500 वर्ड में तैयार कर एनसीईआरटी को भेजना होगा।