रायपुर | पूज्य शंकर नगर लेडिस विंग की ओर से आयोजित कुकिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम में शनिवार को एक्सपर्ट ने होममेड केक और शेक रेसिपी सिखाई गई। शंकर नगर स्थित सिंधु भवन में आयोजित ट्रेनिंग में ट्रेनर दीया इसरानी ने बिस्किट से केक बनाने की रेसिपी बताते हुए कहा कि बच्चों के टिफिन के लिए महज 30 मिनट में बिस्किट केक दिया जा सकता है। वहीं, मस्क मिलन शेक के बारे में दीया ने बताया कि मस्क मिलन में हाफ कप मिल्क, 2 स्पून वेनिला आइसक्रीम, 1 टेबल स्पून शुगर को ग्राइंडर में मिक्स करें और उस पर ड्रायफ्रूट्स से गार्निश करेंगे। इनके अलावा दीया ने ओरियाे केक, चॉकलेट केक, वेनिला केक, चीकू शेक, ब्लैक करेंट शेक सहित कई रेसिपी सिखाई।
एक्सपर्ट ने बताई मस्क मिलन शेक की रेसिपी