पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वुमंस को सिखाई मैसी बन, पफ जैसी हेयर स्टाइल एक्सपर्ट बोले ग्लो स्किन के लिए पिएं ज्यादा पानी

वुमंस को सिखाई मैसी बन, पफ जैसी हेयर स्टाइल एक्सपर्ट बोले- ग्लो स्किन के लिए पिएं ज्यादा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज लेडिस विंग की ओर से शनिवार को बॉम्बे मार्केट चैंबर भवन में स्किन एंड हेयर केयर की ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनर मीनाक्षी टुटेजा ने वुमंस को मैसी बन, पफ, क्रिम्पिंग और कर्ली हेयर स्टाइल बनाना सिखाया। उन्होंने बताया कि बहुत ज्यादा गर्म पानी से हेयर वॉश नहीं करना चाहिए। अच्छे और हेल्दी हेयर के लिए हेयर टैक्शचर के अनुसार शैंपू करना चाहिए। शैंपू के बाद कंडीशनर प्राॅपर लगाएं और हेयर स्पा कराएं। वहीं, स्किन केयर के बारे में मीनाक्षी ने बताया कि डेली 6 से 7 लीटर पानी पिएं, ताकि अपकी स्किन में ग्लो और फ्रेशनेस बनी रहे। इस मौके पर श्रीचंद सुंदरानी, दिलीप सिंह होरा, विनय बजाज, जितेंद्र बरलोटा, लालचंद गुलवानी सहित अन्य मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज लेडिस विंग ने रखा ट्रेनिंग प्रोग्राम

कार्यकारिणी का गठन, 21 लोगों ने ली शपथ

कार्यक्रम में महिला विंग की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें अध्यक्ष मीनाक्षी टुटेजा, कार्यकारी अध्यक्ष स्वप्निल मिश्रा, महामंत्री आभा मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रार्थना खंडेलवाल, उपाध्यक्ष मधु अरोरा, इंदिरा जैन, मनीषा तारवानी, सुनीला अग्रवाल, कांता धीमान, गायत्री केशरवानी, मंत्री प्रेरणा भट्‌ट, स्वाति सोनी, सह सचिव हेमल शाह, सांस्कृतिक प्रभारी पूर्णिमा खरे, प्रभारी भवानी राव, मीडिया प्रभारी संगीता मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य विनिता शुक्ला, सोमा घोष, इला गुप्ता और निकिता धानेर ने शपथ ली।

खबरें और भी हैं...