पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 हजार स्क्वेयर फीट मे 50 लाख रुपए से बनाया सियान भवन, कोई भी बुजुर्ग यहां आ सकता है निशुल्क

4 हजार स्क्वेयर फीट मे 50 लाख रुपए से बनाया सियान भवन, कोई भी बुजुर्ग यहां आ सकता है निशुल्क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुजुर्गों का अकेलापन दूर करने गुढ़ियारी स्थित बाल गंगाधर तिलक वार्ड-10 में 4 हजार स्क्वेयर फीट में सियान भवन डेवलप किया गया है। सियान छत्तीसगढ़ी शब्द है, जो बुजुर्गाें के लिए इस्तेमाल किया जाता है। नगर निगम की ओर से बनाए गए भवन में सीनियर सिटीजंस क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। सियान भवन में दो रूम, किचन, एक हॉल और लाॅबी बनाई गई है। रूम में टॉयलेट-बॉथरूम अटैच है।

रिटायरमेंट के बाद कई लोगों को जिंदगी नीरस-सी हो जाती है। इन बातों को ध्यान में रखकर सियान भवन बनाया गया है, जहां सीनियर्स आपस में समय बिता सकें और उन्हें अकेलापन महसूस न हो। भवन में एंटरटेनमेंट के लिए गेम जोन भी बनाया गया है। यहां वॉल पर मदर टेरेसा, शहीद भगत सिंह, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, सरदार वल्लभ भाई पटेल सहित कई फ्रीडम फाइटर्स की पेंटिंग लगाई गई है। 50 लाख रुपए से बने भवन में शहर का कोई भी बुजुर्ग जा सकता है, एंट्री फ्री है। भवन सुबह 6 से 9:30 बजे तक और शाम 5 से रात 8:30 बजे तक ओपन रहेगा। भवन का उद्‌घाटन हो चुका है, लेकिन भवन बुजुर्गाें के लिए कुछ दिनों बाद शुरू किया जाएगा।

सियान भवन में हमउम्र दोस्त बना सकेंगे बुजुर्ग, गेम्स के साथ कर सकेंगे सेलिब्रेशन

गुढ़ियारी में 4 हजार स्क्वेयर फीट में बनाया गया है सियान भवन।

स्पोर्ट्स जोन, एसी और टीवी

सियान भवन में स्पोर्ट्स जोन भी डेवलप किया गया है, जहां सांप-सीढ़ी, कैरम, शतरंज जैसे गेम में सीनियर्स समय बिता सकें। गार्डन में सुबह और शाम एक्सपर्ट्स के गाइडेंस में योग और प्राणायाम कराया जाएगा। भवन के दो रूम में एसी लगाया गया है। इनमें एलईडी टीवी भी है। मेल-फीमेल के लिए अलग-अलग रूम बनाए गए हैं। जहां हर तरह की फैसिलिटी दी गई है। इसके अलावा हॉल में ही मिनी लाइब्रेरी बनाई गई है, जहां न्यूज पेपर, मैग्जीन और बुक्स रखी गई हैं। अपनी सुविधा के अनुसार सीनियर सिटीजंस न्यूज पेपर, बुक पढ़ सकेंगे।

एनिवर्सरी और बर्थडे सेलिब्रेशन

सियान में जल्द ही सीनियर सिटीजन मैरिज एनिवर्सरी या बर्थडे भी सेलिब्रेट कर सकेंगे। इसके लिए सरचार्ज लगाया जाएगा, ताकि साफ-सफाई, बिजली, पानी के बिल का खर्चा निकल सकें। इस बारे में अभी प्लान किया जा रहा है। सियान भवन के मेंटेनेंस के लिए वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने नगर निगम को ज्ञापन सौंपा है।

खबरें और भी हैं...