पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विदेश मंत्रालय के अधीन इंटर्नशिप का मौका, हर माह मिलेगा 30 हजार स्टाइपेंड

विदेश मंत्रालय के अधीन इंटर्नशिप का मौका, हर माह मिलेगा 30 हजार स्टाइपेंड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | विदेश मंत्रालय युवाओं को अपने अधीन इंटर्नशिप का मौका दे रहा है। केंद्र सरकार द्वारा स्थापित इंडिया सेंटर फॉर माइग्रेशन (आईसीएम) ने 2018-19 के लिए इंटर्नशिप के आवेदन मंगाए हैं। यह सेंटर सब-नेशनल लेवल पर विभिन्न नीतियों की एनालिटिकल रिसर्च करता है। यह इस क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन का भी काम करती है। इंटर्नशिप की समय सीमा 6 महीने की होगी, लेकिन परफॉर्मेंस और काम के आधार पर इसे 9 महीने तक बढ़ाया जा सकता है। इंटर्न्स को हर महीने 30 हजार रुपए स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। इसके लिए icm@mea.gov.in पर 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...