जेईई एडवांस आज, 25 को जारी होगी आंसर-की
रायपुर | देश के 23 आईआईटी संस्थानों में एडमिशन के लिए अाज 20 मई को जेईई एडवांस एग्जाम होगा। पहला सत्र सुबह 9 से 12 बजे और दूसरा सत्र दोपहर 2 से 5 बजे तक रहेगा। यह परीक्षा पहली बार कंप्यूटर बेस्ड होगी। जेईई एडवांस परीक्षा के लिए क्वालिफाई 2 लाख 31 हजार 24 स्टूडेंट्स में से 32 प्रतिशत यानी करीब 70 हजार 308 स्टूडेंट परीक्षा में अपीयर नहीं होंगे। लगभग 1 लाख 60 स्टूडेंट्स ने ही एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। पेपर लीक होने के मामले को देखते हुए इलेक्ट 25 मई को आंसर-की जारी कर दी जाएगी। इसके बाद 29 मई को फाइनल आंसर लिस्ट जारी की जाएगी। इसके आधार पर स्टूडेंट्स अपने संभावित प्राप्तांकों का अनुमान लगा पाएंगे। 10 जून को जेईई-एडवांस का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।