पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साक्षी ने आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ी किताब और विजिटिंग कार्ड छूकर बता दिया उसमें लिखा नाम

साक्षी ने आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ी किताब और विजिटिंग कार्ड छूकर बता दिया उसमें लिखा नाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रयास एक कोशिश संस्था की ओर से कल्चरल इवेंट और टैलेंट शो रखा गया। टैलेंट शो में 8 साल की साक्षी देवांगन की परफॉर्मेंस सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रही। साक्षी ने न सिर्फ अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर किताब पढ़ी, बल्कि वहां मौजूद लोगों के विजिटिंग कार्ड को सिर्फ छूकर उसमें लिखा नाम, पता बताकर सबको हैरान कर दिया। साक्षी ने बताया कि ये कमाल मेडिटेशन का है। वो पिछले एक महीने से मेडिटेशन कर रही हैं। इसमें आंखों पर पट्टी बांधकर किताब पढ़ने और सामान को छूकर उसके बारे में बताने की महीनेभर प्रैक्टिस की। साक्षी ने बताया कि दिनभर टीवी देखने और मोबाइल पर बिजी रहने के कारण पैरेंट्स ने मुझे मेडिटेशन सीखने भेजा, वहां मेरी सारी बुरी आदतें खत्म हो गईं और मेडिटेशन से कुछ नया सीखने मिला। कार्यक्रम के दौरान गौ सेवा सद्‌भावना पदयात्रा कर रहे मोहम्मद फैज खान ने बच्चों से इंट्रैक्ट किया। इसके बाद बच्चों ने देवा श्री गणेशा..., चितिया कलाइयां वे... जैसे सॉन्ग्स पर डांस परफॉर्म किया। कार्यक्रम में समर ट्रेनिंग प्रोग्राम के पार्टिसिपेंट्स को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पार्षद अजीत कुकरेजा, विजय अग्रवाल, पार्षद दीपक कृपलानी, लक्ष्मीनारायण लाहोटी, सपना कुकरेजा, आरुषी शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।

प्रयास एक कोशिश संस्था के कार्यक्रम में आठ साल की साक्षी ने सबको चौंकाया, बोलीं- ये है मेडिटेशन का कमाल

कार्यक्रम में मौजूद लोगों के सामने आंखों पर पट्टी बांधकर किताब पढ़तीं साक्षी।

खबरें और भी हैं...