पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केएनएस वोल्वो की भव्य शुरुआत, पेश की वर्ल्ड क्लास लक्जरी

केएनएस वोल्वो की भव्य शुरुआत, पेश की वर्ल्ड क्लास लक्जरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

केएनएस वोल्वो की भव्य शुरुआत, पेश की वर्ल्ड क्लास लक्जरी कारें

रायपुर | स्वीडन की लक्जरी कार निर्माता कंपनी वोल्वो का लक्ष्य 2020 तक भारत में अपनी बाजार हिस्सेदारी को आैर मजबूत व दोगुना करना है। कंपनी इसके लिए कई नए उत्पाद बाजार में उतारेगी। वोल्वो कार्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर चार्ल्स फ्रंप के अनुसार वोल्वो के उत्पादों को भारत में भी काफी पसंद किया जा रहा है। वोल्वो की कारें अपने वर्ल्ड क्लास फीचर्स, मॉडर्न डिजाइंस, लक्जरी आैर सेफ्टी के लिए जानी जाती हैं। यही वजह है कि उत्पादों की खूबियों के दम पर कंपनी को पूरी उम्मीद है कि आगे भी वह बेहतर सेल्स ग्रोथ रेट हासिल करेगी। प्रदेश में कंपनी की डीलरशिप केएनएस वोल्वो के फाॅर्मल लॉन्चिंग प्रोग्राम में उन्होंने यह बातें कही। केएनएस, वोल्वो का देश में 21वां डीलर है, रायपुर में यह 16 मार्च से शुरू हो चुका है।

होटल सायाजी में आयोजित हुए इस भव्य कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि वोल्वो कारों के लिए छत्तीसगढ़ मार्केट में अच्छी संभावनाएं हैं। लोगों को वोल्वो की लक्जरी गाड़ियां पसंद आएंगी। कार्यक्रम में कंपनी की आेर से डायरेक्टर (सेल्स एंड मार्केटिंग) ज्योति मल्होत्रा, केएनएस वोल्वो के डायरेक्टर कमल नारायण सिंह, अमर नारायण सिंह सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। डीलरशिप की इस आैपचारिक शुरुआत पर वोल्वो की लक्जरी कार एक्ससी 90, एस 60, वी90, एक्ससी 60 व एस 90 का शोकेस किया गया आैर लोगों को गाड़ियों के फीचर्स व खूबियों की जानकारी दीं गईं।

सुमीत बाजार कांकेर में भी

रायपुर | सुमीत ग्रुप अपने बिजनेस एक्सपांसन आैर ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स तक पहुंचने सुमीत बाजार के नए स्टोर छत्तीसगढ़ के अलावा दूसरे प्रदेशों में खोल रहा है। इसी कड़ी में सुमीत बाजार का एक आैर नया स्टोर कांकेर में खोला गया है जिसकी ग्रैंड आेपनिंग मेन रोड, कांकेर में की गई। सुमीत बाजार का यह 37वां स्टोर है। लगभग 20 हजार वर्गफीट में बने आधुनिक शोरूम में पारिवारिक वस्त्री की अच्छी रेंज रखी गई है। सुमीत ग्रुप के डायरेक्टर अशोक कांकरिया ने बताया कि कांकेर में सुमीत बाजार के खुल जाने से लोगों को एक ही जगह पर कपड़ों की शानदार वैराइटी आैर वो भी होलसेल रेट पर मिलेगी। यहां साड़ियां, मेन्स वियर, किड्स वियर, ट्रेडिशनल वियर के अलावा खासतौर पर वैवाहिक अवसरों के लिए घाघरा चुन्नी, कोट-सूट, शेरवानी, कुर्ता-पैजामा आदि का अच्छा कलेक्शन उपलब्ध करवा रहे हैं। स्टोर में हैंडलूम बैग, एसेसरीज आैर फर्निशिंग आइटम की भी अच्छी रेंज मौजूद है। सुमीत बाजार में ग्राहकों की च्वॉइस, वैराइटी, रेंज आैर बजट सभी का विशेष ख्याल रखा जाता है। आने वाले दिनों में आैर भी जगहों पर रिटेल चेन स्टोर सुमीत बाजार के एक्सपांसन की प्लानिंग है।

एलजी ने मनाया 21 सालों का जश्न

नई दिल्ली | एलजी इलेक्ट्राॅनिक्स इंडिया ने प्रेरणादायक कैंपेन लाॅन्च किया है। इस कैंपेन का विषय है ‘सेलीब्रेटिंग द न्यू’। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह नए नवाचारों और जीवनशैली की नई आकांक्षाओं ने सपनों को सच कर दिया है और सबसे महत्वपूर्ण सपने देखने से 2018 में किस तरह नए भारत को आकार मिल रहा है। इस वीडियो की पेशकश ऐसे समय में की गई है जब एलजी भारत में अपनी 21वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। वीडियो में भारतीय दर्शन को आत्मसात् किया है जिसमें नवोन्मेष की यात्रा एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जा रही है। इस अभियान के बारे में एलजी इलेक्ट्राॅनिक्स इंडिया में काॅर्पोरेट मार्केटिंग के हेड अमित गुजराल ने कहा, भावनात्मक रूप से व्यक्त यह अभियान हमारे ग्राहकों के सपनों को सच करने के एलजी के ब्रांड दर्शन का असली प्रतिबिंब है। इस वीडियो में एक आम आदमी की भावनाओं एवं आकांक्षाओं को असरदार ढंग से दर्शाया गया है और यह भी दिखाया गया है कि अपने सपने का पीछा करने से खुद उस व्यक्ति और उसके प्रियजनों की जिंदगी पर कितना गहरा असर पड़ता है।

खबरें और भी हैं...