सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. निर्वाणी
रायपुर | रायपुर रेल मंडल में सलाहकार समिति के सदस्य के तौर पर डॉ. सौरभ निर्वाणी को नामित किया गया है। उनका कार्यकाल सितंबर 2019 तक रहेगा। रेलवे सुविधाओं में सुधार के लिए बने इस समिति में सेंट्रल हर्बल एग्रो मार्केटिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया की तरफ से नामित किया गया है। इसके अलावा विधानसभा सदस्य के रूम में विधायक देवजी भाई पटेल भी सलाहकार समिति के सदस्य नामित किए गए हैं। इन दोनों ही नए सदस्यों के लिए बिलासपुर जोन ने भी सहमति दे दी है।