पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेढ़ सौ करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी को कोलकाता ले गई पुलिस

डेढ़ सौ करोड़ की ठगी करने वाले आरोपी को कोलकाता ले गई पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों में कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर खुलवाकर सेंटरों के संचालकों से डेढ़ सौ करोड़ की ठगी करने जगन्नाथ दास को पुलिस कोलकाता ले जा रही है। शनिवार को सिविल लाइन पुलिस की टीम उसे लेकर रवाना हो गई। वहां उसके घर और ऑफिस की तलाशी ली जाएगी। उसके बैंक खाते की जांच की जाएगी। सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक जगन्नाथ मूलत: ओडिशा गंजाम का रहने वाला है। वह कई सालों से कोलकाता में शिफ्ट हो गया है। वहां उसने अपना आॅफिस भी खोल रखा है। उसका परिवार भी वहीं रहता है। आरोपी के खिलाफ देश के कई राज्यों में केस दर्ज है। उसने सीएसआर के तहत लोगों को ट्रेनिंग देने का झांसा दिया था। सेंटरो को उसके बदले आठ हजार प्रति छात्र देने का झांसा दिया था, लेकिन किसी को आरोपियों ने पैसे नहीं दिए।

प्रदेश के ग्यारह छात्रा का एक करोड़ दस हजार सेंटरों से ले लिए। पुलिस आरोपी के प्रॉपर्टी के बारे में पता कर रही है। उसके प्रॉपर्टी के दस्तावेज निकाले जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...