एमए, एमएससी के नतीजे अटके
रायपुर | एलएलबी, एमए, एमएससी समेत अन्य सेमेस्टर परीक्षाओं के नतीजे तीन-चार महीने से अटके हैं। इसका असर आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं पर पड़ने की संभावना है। क्योंकि इसकी वजह से ही आगामी सेमेस्टर के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। दिसंबर व जनवरी में यह परीक्षाएं हुई थी। रविवि से आयोजित वार्षिक परीक्षाएं 17 मई तक चलेगी।
इसके बाद यहां फिर सेमेस्टर परीक्षाओं का दौर शुरू होगा। आमतौर पर मई के आखिरी सप्ताह से यह परीक्षा शुरू होती है।
लेकिन इस बार इसमें देरी की संभावना बनी है। सेमेस्टर के पूरे नतीजे नहीं आने से छात्रों में भी नाराजगी है। उनका कहना है कि छह महीने के सेमेस्टर का रिजल्ट तीन-चार महीने में भी जारी नहीं हो पा रहा है। देर से रिजल्ट आने पर यह दिक्कत है कि यदि किसी विषय में फेल हुए तो फिर उसकी तैयारी का समय नहीं मिलता। इस मामले में विश्वविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि सेमेस्टर परीक्षाओं के नतीजे लगातार जारी हो रहे हैं। कुछ कक्षाओं के रिजल्ट बचे हैं। जल्द ही अन्य नतीजे भी आएंगे।