पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडीजी के ड्राइवर से ऑनलाइन ठगी

एडीजी के ड्राइवर से ऑनलाइन ठगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | पुलिस मुख्यालय में पदस्थ एक एडीजी के ड्राइवर से शुक्रवार को छह हजार की ऑनलाइन ठगी हो गई। उन्हें एटीएम ब्लॉक का झांसा देकर फोन आया। वे बातों में आ गए और उन्होंने अपने एटीएम की पूरी जानकारी दे दी। उसके थोड़ी देर बाद ही खाते से पैसे निकाल लिए गए। उनके मोबाइल पर लगातार मैसेज आए, तब उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने अपना कार्ड ब्लॉक कराया और पुलिस में शिकायत की। पुलिस के मुताबिक विधानसभा का आतिश कुमार पुलिस विभाग में ड्राइवर हैं। वे एडीजी की गाड़ी चलाते हैं। शुक्रवार को उन्हें फोन आया। कॉल करने वाले ने आधार लिंक का हवाला देकर एटीएम ब्लॉक करने की जानकारी दी। बातों में आकर उन्होंने कार्ड की जानकारी दे दी। उसके बाद खाते से पैसे निकाल लिए गए। पुलिस के अनुसार ड्राइवर के खाते में वेतन के पैसे थे। उन्होंने खर्च के लिए खाते में पैसे छोड़ दिए थे। पुलिस ने मामले को जांच के लिए साइबर सेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...