दिशा समिति की बैठक 23 को
रायपुर | जिला समन्वय एवं निगरानी (दिशा) समिति की बैठक 23 अप्रैल को कलेक्टोरेट परिसर में स्थित रेडक्रास सोसायटी के सभाकक्ष में दोपहर 2 बजे से होगी। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा सांसद रमेश बैस करेंगे। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल, आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास (शहरी), प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास, स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना
राष्ट्रीय भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूबन मिशन, नेशनल हैरिटेज सिटी डेवलपमेंट एंड एयुगमेशन, अटल मिशन फॉर रीजुवेशन एंड अर्बन ट्रांसफारमेशन, स्मार्ट सिटी मिशन, उज्जवला डीसकाम एसुरेंस, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, नेशनल हेल्थ मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, एकीकृत बाल एवं महिला विकास, मध्यांह भोजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, जल मार्ग विकास प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, डिजिटल इंडिया एवं इंफ्रास्ट्रक्चर रिलेटेड प्रोग्राम टेलीकाम, रेल्वेज, हाईवेज, वाटरवेज, माइंस ।