पूर्व मंत्री हेमचंद को छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी ने दी श्रद्धांजलि
रायपुर | छत्तीसगढ़ी समाज पार्टी ने शुक्रवार को हांडीपारा स्थित छत्तीसगढ़ी भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पूर्व मंत्री हेमचंद यादव को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल दुबे, चंद्रभान बाजपेयी, अनिल मानिकपुरी, श्रीकांत सिन्हा, गिरधारी सिंह ठाकुर आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।