पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस ने की शहर में बंद पड़ी गिट्टी खदानों को पाटने की मांग

कांग्रेस ने की शहर में बंद पड़ी गिट्टी खदानों को पाटने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | जिला कांग्रेस कमेटी ने बंद पड़ी अनुपयोगी गिट्टी खदानों को बंद करने की मांग की है। पूर्व महामंत्री शेख शकील ने कहा कि संतोषी नगर गिट्टी खदान में डूबने से 6 वर्षीय फरहान शेख का निधन हो गया। इस खदान की खुदाई 10-12 साल पहले की गई थी। वर्तमान में इसकी कोई उपयोगिता नहीं है। इसी तरह शहर में और भी कई गिट्टी खदानें बंद पड़ी हैं। इनके आसपास घनी बस्तियां बस गई हैं। बच्चे इसके आसपास खेलते रहते हैं। ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसे देखते हुए शासन-प्रशासन को तत्काल ऐसी अनुपयोगी खदानों को पाट देना चाहिए।

खबरें और भी हैं...