पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिस पर सबसे ज्यादा बवाल, वही प्रतिवेदन नहीं हुआ पेश, नियम चुनाव से पहले दें जानकारी

जिस पर सबसे ज्यादा बवाल, वही प्रतिवेदन नहीं हुआ पेश, नियम- चुनाव से पहले दें जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कम्युनिटी रिपोर्टर | रायपुर

मनवा कुर्मी समाज में जिस मुद्दे को लेकर सबसे ज्यादा बवाल मचा हुआ है वही प्रतिवेदन शुक्रवार के महाधिवेशन में प्रस्तुत नहीं हो पाया। जिम्मेदार नरदहा सामाजिक भवन का आय-व्यय का ब्योरा नहीं बता पाने का कारण दोपहर में हुई बारिश को बता रहे हैं। इसके चलते महाधिवेशन बीच में ही रद्द कर दिया गया। इधर, दूसरे पक्ष का आरोप है कि बारिश का बहाना बताकर जान-बूझकर प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया। इधर, बढ़ते विवाद को देखते हुए समाज के संरक्षक, पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने अधिवेशन में सभी एकजुटता की गुजारिश की।

दरअसल, मनवा कुर्मी समाज द्वारा पिछले साल लागू किए गए नियम के मुताबिक पदाधिकारियों को अपने कार्यकाल के आय-व्यय का ब्योरा चुनाव से पहले देना अनिवार्य है। ब्योरा देने के बाद ही चुनाव होंगे। शुक्रवार के महाधिवेशन में नरदहा सामाजिक भवन निर्माण और खर्च की जानकारी समाज के सदस्यों को दी जानी थी। दोपहर तक राज प्रधान अपने-अपने इलाकों का प्रतिवेदन ही प्रस्तुत कर पाए थे कि इस बीच बारिश शुरू हो गई। इसके चलते बीच में ही महाधिवेशन रद्द कर दिया गया। हालांकि नरदहा निर्माण समिति से जुड़े प्रमुखों ने चुनाव से पहले सुबह 9 बजे इसकी जानकारी समाज के सदस्यों से साझा करने की बात कही है।

देर रात तक आ जाएंगे परिणाम : केंद्रीय अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी वर्तमान अध्यक्ष सीताराम वर्मा, चोवाराम वर्मा और रामकुमार सिरमौर मैदान में हैं। प्रदेशभर में मनवा कुर्मी समाज के 10 राज हैं। इन राज में करीब एक लाख से ऊपर रजिस्टर्ड सदस्य हैं। शनिवार सुबह 10 बजे चुनाव शुरू होगा। शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद देर रात तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

भूपेश-छाया पहुंचे, कहा- आपसी बैर दूर करें: शुक्रवार के महाधिवेशन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और समाज के संरक्षक भूपेश बघेल और सांसद छाया वर्मा शामिल हुईं। उन्होंने समाज के लोगों से गुजारिश की कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखें और आपसी बैर को भूला दें। उन्होंने कहा कि हारे हुए प्रत्याशियों को भी प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी। इसके बाद ही राज प्रधानाें का गठन किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने समाज में पूर्ण शराबबंदी की अपील भी की। कार्यक्रम में सांसद रमेश बैस और बीज विकास निगम के अध्यक्ष श्याम बैस भी पहुंचने वाले थे, लेकिन नहीं आए।

मनवा कुर्मी समाज चुनाव के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में

10 राज के एक लाख से ज्यादा सदस्य डालेंगे वोट

महाधिवेशन में पीसीसी चीफ भूपेश बघेल और समाज के पदाधिकारी।

क्या है मामला

नरदहा में 1 करोड़ रुपए की लागत से सामाजिक भवन बनवाया गया है। इसके लिए नरदहा सामाजिक भवन निर्माण समिति बनाई गई थी। चंदा करने 400 रसीद बुक छपवाई गई। केंद्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चोवाराम वर्मा और चंद्रभूषण वर्मा का आरोप है कि इसमें 60 रसीद बुक गायब हैं। नरदहा निर्माण समिति के अध्यक्ष वर्तमान केंद्रीय अध्यक्ष के प्रत्याशी रामकुमार सिरमाैर थे। कहीं न कहीं केंद्रीय अध्यक्ष सीताराम वर्मा का समर्थन उन्हें मिलता रहा। यही वजह है कि उन्होंने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया। इधर रामकुमार सिरमौर का कहना है कि आरोप गलत हंै। सभी बुक अंकेक्षण के लिए भेज दी गई हैं।

खबरें और भी हैं...