नहरपारा में गौरी शंकर समिति ने बांटे कपड़े
रायपुर | गौरी शंकर सेवा समिति ने शनिवार को नहरपारा में जरूरतमंद बुजुर्गों और बच्चों में कपड़े बांटे। समिति के संस्थापक सुधीर बाघ ने बताया कि इस दौरा बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया। हमारी मांग है कि बस्ती की महिलाओं के लिए सरकार यहां सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र खोले। कार्यक्रम में शीला तांड़ी, अध्यक्ष राजेश सिक्का, संतोष निहाल उपस्थित थे।