गृहमंत्री ने रोजगार पर युवाओं को दिए टिप्स
रायपुर | गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने शनिवार को सिपेट का दौरा किया। यहां उन्होंने सिपेट द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री कौशल योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सूरजपुर और दूसरे जिलों के प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने युवाओं को रोजगार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। इसके बाद उन्होंने कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर देश की विभिन्न कंपनियों में चयनित हुए प्रशिक्षणार्थियों को नियुक्ति पत्र भी दिया। मंत्री पैकरा ने कहा कि योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार मिल रहा है। निश्चित रूप से ऐसी योजनाओं से हजारे राज्य का विकास हो रहा है।