टाटीबंध गुरुद्वारा में आज मनेगी बैसाखी
रायपुर | गुरुद्वारा साहेब टाटीबंध में रविवार को बैसाखी मनाई जाएगी। गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह और सचिव दयासिंह लेहल ने बताया कि कार्यक्रम में मंत्री राजेश मूणत, महापौर प्रमोद दुबे, विकास उपाध्याय और सुनील चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सुबह 9.30 से 2.30 बजे तक दीवाल हॉल में गुरमत समागम होगा। इसमें सुबह 9.30 से 11 बजे तक स्त्री सत्संग जत्था कीर्तन करेगा। इसके बाद 11 से 11.45 तक हजुरी रागी जत्था भाई गुरप्रीत सिंह कीर्तन करेंगे। 11.45 से 12.30 तक ज्ञानी हरदीप सिंह गुरुवाणी विचार करेंगे। 12.30 से 2.30 बजे तक ज्ञानी भगवंत सिंह गुरु का जस गान करेंगे।