आयुष्मान से पहले स्मार्ट कार्ड योजना की दुर्दशा देख लें
रायपुर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे और आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ करने को लेकर पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ने तंज कसा है। ट्विटर के जरिए उन्होंने शनिवार को पांच ट्वीट किए। इसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर, छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे स्मार्ट कार्ड परियोजना पर भी सवाल उठाया है। साथ ही उन्होंने देश में हो रहे बलात्कार का उल्लेख करते हुए केंद्र के बेटी बचाओ नारे पर भी तंज कसा है। उन्होंने मोदी को संघ का प्रचारक और संघ का कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री के रूप में देश को देख ही नहीं पा रहे हैं।
पहला ट्वीट : नरेंद्र मोदी शायद कभी नहीं देख पाएंगे कि छत्तीसगढ़ के हर कोने में कभी मरीज को खाट में डालकर कंधों पर मीलों ढोकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता है। तो कभी शव को परिजन हाथ ठेले पर घर ले जाते हैं।
दूसरी ट्वीट: मोदी जी आकर रमन सरकार का गुणगान करके चले जाएंगे, क्योंकि वे देश के प्रधानमंत्री की तरह नहीं, संघ से दीक्षित एक प्रचारक और भाजपा के कार्यकर्ता से ऊपर उठकर देश को देख ही नहीं पा रहे हैं। नरेंद्र मोदी से इससे अधिक की अपेक्षा किसी को है भी नहीं।