पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्राम सुराज अभियान शुरू, खास दिवसों पर होंगे विशेष कार्यक्रम

ग्राम सुराज अभियान शुरू, खास दिवसों पर होंगे विशेष कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | केंद्र सरकार का ग्राम सुराज अभियान पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ में शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ सरकार के इस कांसेप्ट को पूरे देश में लागू करने बस्तर के जांगला से लांचिंग की। राज्यभर में शनिवार को ग्राम सभाएं हुईं। वहां और जिला मुख्यालयों के कार्यक्रमों में और मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के संदेश का वाचन किया गया। 14 अप्रैल से 5 मई तक चलने वाले ग्राम सुराज अभियान में विशेष दिवसों पर सरकारी योजनाओं पर खास कार्यक्रम होंगे।

पूरे अभियान की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर की गई क्योंकि फोकस दलितों पर किया जा रहा है। उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं को गांव-गांव में बताया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों को दलित बहुल गांवों में रुकना है।





भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने बताया कि 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत अभियान दिवस मनाया जाएगा। 20 अप्रैल को गांव-गांव में उज्जवला पंचायतें होंगी। 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस मनेगा। 28 अप्रैल को ग्राम शक्ति अभियान दिवस मनेगा। 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत पर आज प्रधानमंत्री द्वारा बस्तर में लांच की गई योजना पर कार्यक्रम होंगे। दो मई को किसान कल्याण दिवस पर कार्यक्रम होंगे। 5 मई को सुराज अभियान के समापन पर देश के चार हजार ब्लाकों में आजीविका कौशल विकास मेल लगाए जाएंगे। शनिवार को अभियान की शुरूआत पर सभी जिलों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर अधिकारियों की बैठकें भी हुईं। इनमें कार्ययोजनाएं बनीं।

खबरें और भी हैं...