पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 24 को आएंगे छत्तीसगढ़

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 24 को आएंगे छत्तीसगढ़

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। बताया जा रहा है कि वे दिल्ली से सीधे रायपुर आएंगे और राजीव गांधी पंचायती राज संस्थाओं के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

साथ ही वे उत्तर छत्तीसगढ़ के सीतापुर में आमसभा और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछली बार वे जगदलपुर में सेक्टर प्रमुखों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए थे। अब तक वे छत्तीसगढ़ के सभी संभागों का दौरा कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने सरगुजा संभाग का दौरा नहीं किया है। एेसे में इस बार उनका कार्यक्रम सरगुजा में रखा गया है। कांग्रेस भवन में पीसीसी चीफ भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में रविवार को राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा तय की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं के साथ ही राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पदाधिकारियों को बैठक में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।

खबरें और भी हैं...