पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनएमएमएसई में वर्षा एवं एकता का चयन

एनएमएमएसई में वर्षा एवं एकता का चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरंग|संचालक राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा (एन.एम.एम.एस.ई.) 2017-18 में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिवनी से कक्षा 8वीं की छात्रा वर्षा ध्रुव एवं एकता बंजारे का चयन हुआ है। इस पर मातलीनंदन वर्मा विकासखंड स्रोत समन्वयक आरंग, टी.सी.जायसवाल प्रभारी साक्षर भारत आरंग, संकुल स्रोत समन्वयक राजकुमार दीपक, ग्राम सरपंच भेखलाल ध्रुव, उपसरपंच पुरुषोत्तम धीवर, प्राथमिक शाला प्रधानपाठक ओंकार प्रसाद वर्मा, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेश मालवीय, समिति सदस्य तुलसी बंजारे, राजेन्द्र ध्रुव ने पूर्व माध्यमिक शाला के प्रभारी प्रधान पाठक किशन लाल कोसले सहित उक्त चयनित छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामना दी। साथ ही दोनों छात्राओं को आगामी 28 अप्रैल को ग्राम पंचायत एवं शाला की ओर से सम्मानित करने हेतु घोषणा की गई।

खबरें और भी हैं...