पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सदर में आधी रात घर में घुसे 5 नकाबपोश, चाकू दिखाकर बुजुर्ग दंपती से लूटे 8 लाख

सदर में आधी रात घर में घुसे 5 नकाबपोश, चाकू दिखाकर बुजुर्ग दंपती से लूटे 8 लाख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदर बाजार में शुक्रवार आधी रात 5 नकाबपोशों ने चाकू दिखाकर बुजुर्ग दंपती से 8 लाख रुपए लूट लिए। नकाबपोश कारोबारी विपुल चतवानी के घर में घुसे और बुजुर्ग दंपत्ति को बंधक बना लिया। लुटेरे तंग गलियों से होकर मकान के पीछे पहुंचे और ताला तोड़कर घर में घुसे। बुजुर्ग ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की और चाकू दिखाकर उन्हें काबू किया। आलमारी से 40 हजार नगद और 8 लाख के जेवर लूटे और बाहर से दरवाजा बंद कर बदमाश भाग गए। लुटेरों के भागने के करीब 10 मिनट बाद विपुल के पिता प्रकाश चतवानी ने मकान के ऊपर कमरे में सो रहे बेटे को फोन किया। तब विपुल ने दरवाजा खोलकर पिता प्रकाश और मां को कमरे से बाहर निकाला। उसके बाद घर के सदस्यों को सूचना दी। इसके बाद वे थाने पहुंचे। वारदात की जानकारी मिलने के बाद सदर के कारोबारी भी इकट्ठा हो गए। कोतवाली पुलिस के मुताबिक कारोबारी विपुल चतवानी सदर शेष|पेज 7





में स्थित महावीर ज्वेलर्स के ऊपरी हिस्से में रहते हैं, जबकि दुकान के पीछे निचले हिस्से में उनके माता-पिता रहते हैं। सुबह पौने 5 बजे उनके पिता का घर के से कॉल आया, वे बहुत हड़बड़ाए हुए थे। उन्होंने नीचे बुलाया, विपुल दौड़ते हुए नीचे आए। देखा कि उनके पिता के कमरे का गेट बाहर से बंद है। गेट खोलकर वे अंदर गए तो देखा पिता नीचे बैठे हुए थे।

कोतवाली टीआई वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी को खंगाला है। मकान के पीछे लगे कैमरे में दो युवक भागते हुए दिख रहे हैं। कुछ और जगह भी फुटेज मिले हैं। उस आधार पर चोरी और मारपीट का केस दर्ज किया गया है।

बुजुर्ग ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की

खबरें और भी हैं...