पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंबेडकर अस्पताल में नई सीटी स्कैन मशीन आएगी, वेटिंग हो जाएगी खत्म

अंबेडकर अस्पताल में नई सीटी स्कैन मशीन आएगी, वेटिंग हो जाएगी खत्म

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबेडकर अस्पताल के रेडियो डायग्नोसिस विभाग में जल्द ही नई सीटी स्कैन मशीन आएगी। 256 स्लाइस की हाइटेक मशीन आने के बाद मरीजों को जांच के लिए बिल्कुल इंतजार करना नहीं पड़ेगा।

वर्तमान में 128 स्लाइस की सीटी स्कैन मशीन से मरीजों की रुटीन व इमरजेंसी में जांच की जा रही है। विभाग में स्टोन तोड़ने के लिए लिथोट्रिप्सी मशीन की स्थापना भी शुरू हो गई है। इससे बिना ऑपरेशन स्टोन को खत्म किया जा सकेगा। रेडियो डायग्नोसिस विभाग ने छह माह पहले नई सीटी स्कैन मशीन की खरीदी के लिए सीजीएमएससी को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। मशीन की अनुमानित लागत आठ से 10 करोड़ है। यह प्रदेश की अब तक की सबसे ज्यादा पहली हाईटेक मशीन होगी। वर्तमान में एक मशीन से जांच होने के कारण मरीजों को आठ से 10 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। विभिन्न विभाग के डाक्टर हर दिन 60 से ज्यादा मरीजों को सीटी स्कैन कराने की सलाह देते हैं। जबकि रोज रुटीन में 35 से 40 मरीजों की जांच हो पाती है। इमरजेंसी में 20 से 25 मरीजों की जांच हो रही है। पुरानी मशीन खराब हो चुकी है, जो कबाड़ की तरह पड़ी हुई है। इसका कोई उपयोग नहीं है। इसलिए विभाग ने नई मशीन खरीदने का प्रस्ताव भेजा है। प्रतिदिन सुबह साढ़े 8 से दोपहर 2 बजे तक रुटीन में सीटी स्कैन जांच की जाती है। इसके बाद सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अथवा अचानक बीमार हुए लोगों की जांच इमरजेंसी में की जाती है।

यह मशीन पांच साल पहले लगाई गई थी। 128 स्लाइस की यह भी हाइटेक मशीन है। इसकी कीमत आठ करोड़ रुपए थी। इसे जर्मनी से खरीदा गया था। रेडियो डायग्नोसिस विभाग में चार नियमित समेत 16 रेडियोग्राफर काम कर रहे हैं। नई मशीन के लिए नए रेडियोग्राफर की भर्ती की जाएगी।

बिना ऑपरेशन निकालेंगे स्टोन

रेडियाे डायग्नोसिस विभाग में लिथोट्रिप्सी मशीन आ गई है। इस मशीन से 10 से 20 मिलीमीटर साइज के स्टोन को बिना ऑपरेशन के तोड़ा जा सकेगा। अस्पताल की यह पहली मशीन होगी। किडनी अथवा सर्जरी विभाग में भी यह मशीन नहीं लगी है। डॉक्टरों का कहना है कि बड़े स्टोन के लिए मरीजों को दो से तीन बार आना पड़ेगा। वहीं छोटे साइज के स्टोन को खत्म करने के लिए एक बार पर्याप्त है। इस मशीन से इलाज के लिए कई डॉक्टर प्रशिक्षित है। बाकी डॉक्टरों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी।

वर्जन

नई सीटी स्कैन मशीन लगने से प्रतिदिन 80 से 90 मरीजों की जांच कर पाएंगे। इससे वेटिंग पूरी तरह खत्म हो जाएगी। डॉ. एसबीएस नेताम, एचओडी रेडियो डायग्नोसिस अंबेडकर अस्पताल

खबरें और भी हैं...