अंबेडकर में आज बंद रहेगी ओपीडी
रायपुर। अंबेडकर अस्पताल में शनिवार को अंबेडकर जयंती के कारण ओपीडी बंद रही। रविवार को भी ओपीडी में मरीजों का इलाज नहीं हो पाएगा। मरीजों को ओपीडी में इलाज कराने के लिए सोमवार को जाना होगा। सड़क दुर्घटना व अचानक बीमार पड़ने वाले लाेग इलाज के लिए अस्पताल जा सकते हैं। अंबेडकर की तरह एम्स व जिला अस्पताल की ओपीडी भी बंद रहेगी। निजी अस्पतालों में छुट्टी के कारण ओपीडी का इलाज प्रभावित नहीं होगा। पीलिया के अलावा वायरल फीवर, सर्दी व खांसी के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार मौसम में आए बदलाव के कारण ऐसा हो रहा है। तापमान 40 डिग्री से घटकर 37 डिग्री पर आ गया है।