स्वीपर के तीन पदों पर होगी भर्ती, आवेदन 17 तक
रायपुर | पंजाब नेशनल बैंक सर्किल ऑफिस नया रायपुर में स्वीपर के तीन पदों (अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा एवं सामान्य वर्ग) पर भर्ती की जोगी। इन पदों के लिए आवेदकों का जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना चाहिए। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण एवं स्वीपर कम करने के लिए इच्छुक होना चाहिए। ऐसे आवेदक अपने सभी प्रमाण पत्रों की मूल छायाप्रति और सहमति पत्र के साथ 17 अप्रैल तक कार्यालयीन समय सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन शाखा में जमा कर सकते हैं।
इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए जिला रोजगार दफ्तर के फोन नंबर 0771-2582862 और मोबाइल नंबर 94063-46840 पर संपर्क किया जा सकता है।