पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दोपहर बाद राजधानी में तेज हवा के साथ बारिश, आज भी बादल छाए रहने के आसार

दोपहर बाद राजधानी में तेज हवा के साथ बारिश, आज भी बादल छाए रहने के आसार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजधानी रायपुर में शनिवार को दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई। आधे शहर में हुई इस बारिश के कारण राजधानी में कुछ ही घंटे में लगभग ढाई मिमी पानी बरस गया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजधानी सहित राज्य के कुछ हिस्से में अगले दो दिनों तक बदली-बारिश की संभावना है। शनिवार को दोपहर में तेज गर्मी रहा। दिन का तापमान 38 डिग्री के करीब पहुंच गया। सुबह के समय हवा में नमी थोड़ी ज्यादा थी। इस वजह से गर्मी और उमस महसूस हो रही थी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मौसम अचानक बदला। तेज हवा चलने लगी और थोड़ी ही देर में बारिश शुरू हो गई। आउटर और शहर के भीतर एक साथ बारिश शुरू हो गई। आउटर में रात को भी एक दो बार बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस दौरान हवा दस किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही। औसत रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा रिकार्ड किया गया। इधर, दिन में बिलासपुर, पेंड्रारोड, अंबिकापुर में भी एक मिमी बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर, दुर्ग में ही आधा मिमी बारिश हुई।

इसलिए हो रही है बारिश : लालपुर मौसम के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश और आसपास ऊपरी हवा में एक चक्रवात बना हुआ है। सिक्किम से उत्तरी उड़ीसा तक पूर्वी बिहार व झारखंड होकर एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश में नमी आ रही है। इस नमी की वजह से बारिश हो रही है।

आगे क्या : प्रदेश में रविवार को भी कहीं-कहीं पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। दो दिन बाद राज्य के दक्षिण हिस्से यानी बस्तर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक पड़ सकती है। बाकी हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा। रायपुर में भी दोपहर बाद या शाम को हल्के बादल रहेंगे तथा गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं...