पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के बनेंगे पहचान पत्र
रायपुर | केंद्रीय सैनिक बोर्ड की ओर से रायपुर, धमतरी, बलौदाबाजार, महासमुंद और गरियाबंद जिले के सभी पूर्व सैनिकों, विधवाओं, वीर नारियों और आश्रितों के आश्रित पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं। बोर्ड ने सभी पूर्व सैनिकों के आश्रितों से अपील की है कि वे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से कार्ड जल्द से जल्द बनवा लें। इस कार्ड से चुनिंदा एयरलाइंस में हवाई यात्रा के लिए 50 प्रतिशत की छूट का फायदा मिलेगा। कार्ड बनवाने आवेदकों को 100 रु. सैनिक कल्याण कार्यालय में जमा करना होगा।