डिप्टी कलेक्टर को धमकी देकर दो लाख वसूली एलआईसी एजेंट फंसा
रायपुर | राजधानी की महिला डिप्टी कलेक्टर को धमकी देकर दो लाख की वसूली करने एलआईसी एजेंट को गंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और महिला अफसर के बीच दो लाख के लेन-देन का विवाद चल रहा है। महिला अफसर उसके तर्क से सहमत नहीं थी। इसके बावजूद वह उनके पैसे नहीं लौटा रहा था। उन्होंने आला अफसरों से उसकी शिकायत की। उसके बाद आरोपी धर्मपाल के खिलाफ केस दर्ज कर आनन-फानन में गिरफ्तार कर लिया। पूरा केस आला अफसर से जुड़ा होने के कारण खामोशी से पूरी कार्रवाई की गई। गंज थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी देने से भी इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार डिप्टी कलेक्टर ने गंज थाने में लिखित शिकायत की है कि उनके परिचित युवक ने दो लाख की जबरदस्ती वसूली की है। वह अब पैसे नहीं लौटा रहा। वह एलआईसी का काम करता था।