पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेंट्रल स्कूल में एडमिशन के लिए नहीं मिले फॉर्म, लोग हुए परेशान

सेंट्रल स्कूल में एडमिशन के लिए नहीं मिले फॉर्म, लोग हुए परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय विद्यालय 2 डीडी नगर में नए सत्र 2018-2019 के लिए पहली से 9वीं तक में प्रवेश के लिए 14 अप्रैल से फॉर्म मिलने थे, लेकिन सरकारी छुट्टी होने की वजह से न तो स्कूल खुला और न ही वेबसाइट पर फॉर्म अपलोड किए गए।

छुट्टी के दिन फॉर्म नहीं मिलने की सूचना पहले से जारी नहीं की गई, इसलिए दर्जनों लोग शनिवार को सुबह से स्कूल पहुंच गए और निराश होकर वापस लौटे। रविवार को भी छुट्टी होने की वजह से अब प्रवेश के लिए आवेदन सोमवार से ही मिलने के साथ जमा होंगे। कलेक्टर के निर्देश के बाद 14 अप्रैल से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करनी थी, लेकिन दो दिन की छुट्टी के चलते अब प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी।

आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 21 अप्रैल है। ऐसे में लोगों को अब आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने में कम समय मिलेगा। इसके स्कूल पहुंचने वाले पालक नाराज भी हुए। अधिकतर अभिभावक अपने बच्चों को साथ लेकर आए थे। इस वजह से उन्हें भी परेशानी हुई। फिलहाल अभी यह तय नहीं है कि आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ाई जाएगी या नहीं। फॉर्म न मिलने की शिकायत सोमवार को कलेक्टर से भी की जाएगी।

खबरें और भी हैं...