पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रवि भवन के प्रमोटर बिल्डर की रिमांड खत्म बिलासपुर ले गई पुलिस

रवि भवन के प्रमोटर बिल्डर की रिमांड खत्म बिलासपुर ले गई पुलिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | रवि भवन के प्रमोटर बिल्डर विमल जैन और उनके बेटे वैभव को पुलिस रिमांड खत्म होने पर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर दोनों को जेल भेजने के आदेश दिए। उसके बाद बिलासपुर पुलिस पिता-पुत्र को ले गई। रायपुर और बिलासपुर कोर्ट में दोनों के खिलाफ सुनवाई चलेगी। इस दौरान दोनों ही कोर्ट में उन्हें पेश किया जाएगा।

जैन पिता पुत्र को डेढ़ करोड़ की ठगी के संबंध में पूछताछ करने के लिए तेलीबांधा पुलिस ने रिमांड पर लिया था। दोनों से तेलीबांधा थाने में दो दिनों तक पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। उसकी तस्दीक की जा रही है। पुलिस ने उनके घर से भी कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं। शनिवार को उनकी रिमांड खत्म हुई। पुलिस उन्हें लेकर कोर्ट पहुंची। पुलिस ने कोर्ट को रिमांड बढ़ाने की अर्जी नहीं दी। इसलिए उन्हें जेल भेज दिया गया। एक और केस में उनकी गिरफ्तारी की चर्चा थी, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है।

खबरें और भी हैं...