पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जीतो 15 करोड़ स्कीम में कोटा के अशोक ने जीती रेनॉल्ट क्विड कार

जीतो 15 करोड़ स्कीम में कोटा के अशोक ने जीती रेनॉल्ट क्विड कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर की ओर से जीतो 15 करोड़ स्कीम चलाई जा रही है। इसके तहत अब तक सैकड़ों लोगों से अलग-अलग उपहार जीते। स्कीम में राजधानी के रामनगर, कोटा के अशोक कुमार साहू ने रेनॉल्ट-क्विड कार जीती है। शनिवार को भास्कर की एसएमडी टीम विजेता अशोक कुमार के घर ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची और उन्हें रेनॉल्ड-क्विड कार उपहार में दिया गया।

विजेता को उपहार देने गई भास्कर टीम में रायपुर यूनिट हेड आनंद श्रीवास्तव, एसएमडी हेड श्रीकांत यादव, स्टेट कोऑर्डिनेटर नवीन तिवारी समेत पूरी एसएमडी टीम उपस्थित थी। उपहार में रेनॉल्ड क्विड कार पाकर विजेता और उनका परिवार काफी खुश हुआ और उन्होंने पूरे मोहल्ले में मिठाई बांटी। उन्होंने भास्कर टीम को जीतो 15 करोड़ स्कीम के लिए धन्यवाद भी दिया।

पहले भरोसा नहीं, अब खुशी का ठिकाना नहीं : अशोक कुमार साहू ने कहा कि जब मुझे पहली बार दैनिक भास्कर द्वारा चलाई स्कीम जीतो 15 करोड़ स्कीम में रेनॉल्ट- क्विड कार जीतने की जानकारी फोन पर मिली तो मुझे भरोसा ही नहीं हो रहा था। जब दैनिक भास्कर की टीम मुझे बधाई देने मेरे घर पहुंची तो मेरे और मेरे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भास्कर ने मेरे पूरे परिवार का सपना जीतो 15 करोड़ स्कीम के जरिए पूरा कर दिया। मेरा पूरा परिवार इस स्कीम के लिए भास्कर को बहुत-बहुत धन्यवाद देता है। हमने भास्कर की नई स्कीम जीतो 15 करोड़ को दोबारा खेलना शुरू कर दिया है।

विजेता अशोक कुमार साहू को रेनॉल्ट-क्विड कार की चाबी प्रदान करते रायपुर यूनिट हेड-आनंद श्रीवास्तव और भास्कर की टीम।

विजेताओं को नहीं देनी पड़ेगी टीडीएस राशि

दरअसल, 10 हजार से ज्यादा के उपहार में टीडीएस राशि देनी पड़ती है। यह राशि विजेता के द्वारा जमा की जाती है। क्विड कार के विजेता अशोक साहू ने भास्कर टीम को बताया कि उन्हें कार की टीडीएस राशि इकट्ठा करने में काफी परेशानी हुई। पाठकों की परेशानियों को समझते हुए दैनिक भास्कर ने तय किया है कि आगे चलाई जाने वाली जीतो 15 करोड़ स्कीम में विजेताओं को टीडीएस राशि का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। उनकी जगह दैनिक भास्कर ही टीडीएस राशि का भुगतान करेगा। आगामी स्कीम में विजेता बिना किसी परेशानी और टीडीएस के लाखों रुपए के पुरस्कार जीत सकते हैं।

खबरें और भी हैं...