प्रधानमंत्री ने जांगला में एसबीआई की पहली शाखा का उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने जांगला में एसबीआई की पहली शाखा का उद्घाटन किया
बीजापुर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की अपनी यात्रा के दौरान जांगला में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा स्थापित शाखा का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत इस मौके पर उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के कुछ लाभार्थियों के साथ बातचीत की और उन्हें स्वीकृत ऋण के स्वीकृति-पत्र भी वितरित किए। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आदिवासी बाहुल्य वाले कांकेर, कोंडागाव, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों में 5 नई शाखाएं और 15 एटीएम खोलकर वित्तीय समावेश में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। अंदरुनी और बैंकिंग की सुविधाओं से दूर इलाकों में खोली गई इन शाखाओं ने आज से ही कामकाज शुरू कर दिया है। राज्य सरकारों के समर्थन से खोली गई यह शाखाएं और एटीएम, बैंक की दूसरी शाखाओं की तरह नवीनतम तकनीक और बैंक के उत्पादों से लैस हैं। वर्तमान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बस्तर क्षेत्र में 54 शाखाएं और 110 एटीएम काम कर रहे हैं। इन आउटलेट्स के उद्घाटन के साथ, बस्तर क्षेत्र में एसबीआई के पास 59 शाखाएं और 125 एटीएम होंगे।
न्यू वेडिंग कलेक्शन श्री शिवम् में
रायपुर | फैशन रिटेल स्पेस स्टोर श्री शिवम् में वेडिंग सीजन को ध्यान में रखते हुए ब्राइड-ग्रूम थीम बेस वेडिंग कलेक्शन है। कलेक्शन में कई तरह के नए डिजाइंस को शामिल किया गया है, जिसमें विमेंस वियर में घागरा, चुन्नी, इंडोवेस्टर्न, इवनिंग गाउन, डिजाइनर साड़ी में नई रेंज है। मेंस के लिए शेरवानी, कोट सूट, अंगरखा, इंडोवेस्टर्न, जोधपुरी आदि है। साथ ही ब्राइड आैर ग्रूम के लिए कलर थीम कलेक्शन पर फोकस करते हुए एक्सक्लूसिव रेंज उपलब्ध कराई है जहां दुल्हन या दूल्हा अपने जोड़ीदार की थीम तथा कलर के हिसाब से अपने ड्रेस का चुनाव कर पाएंगे। वहीं वेस्टर्न वियर की चाहत रखने वालों के लिए भी नए अपडेट्स को स्टोर में सजाया गया है जिसमें जीन्स स्टोन वाॅश से लेकर बर्न वॉश, शार्ट टॉप शरारा अदि का समावेश है।
अपॉर्टमेंट हर्ष होराइजन में दिया गया पजेशन
रायपुर | अभिषेक बिल्डकाॅन के आठ मंजिला रेसीडेंशियल अपॉर्टमेंट हर्ष होराइजन में 3 परिवार को चाबी सौपकर पजेशन दिया गया। अभिषेक बिल्डकाॅन के पार्टनर चंद्रप्रकाश साहू ने बताया कि दलदल सिवनी स्थित 96 यूनिट के प्रोजेक्ट में इस माह के अंत तक 15 परिवार को चाबी सौप दी जाएगी आैर शेष फ्लैट पजेशन के लिए तैयार हैं। आवासीय परिसर का सबसे अधिक आकर्षण इसके चारों आैर खुली प्राकृतिक हवा एवं प्रकाश सहज उपलब्ध है। यहां बच्चों के लिए प्ले ग्राउंड, लैंड स्केपिंग गार्डन, क्लब हाउस, एमपी थियेटर, जिम, मंदिर एवं अन्य सुविधाएं हैं। शहर से लगा यह प्रोजेक्ट मध्यम वर्ग के परिवार को ध्यान मे रखकर बनाया गया है।
IFB ट्रेनर ने दिए कुकिंग टिप्स
रायपुर | आईएफबी इंडस्ट्री की आेर से मोवा स्थित रेसीडेंशियल सोसाइटी में एक विशेष इवेंट आयोजित कर आईएफबी प्रोडक्ट्स आैर उनकी खूबियों की जानकारी दी गई। आईएफबी के ट्रेनर चीमू ने सोसाइटी के लोगों को डिफरेंट टेस्टी डिशेज बनाना सीखाया आैर कुकिंग के टिप्स दिए। इस अवसर पर साेसाइटी के बच्चों के लिए पेंटिंग काम्पिटीशन आैर फन एक्टिविटीज भी कराई गई। कंपनी के मार्केटिंग इंचार्ज विराट शाह ने आईएफबी प्रोडक्ट्स के बारे में बताया।