बर क्षेत्र के 24 गांवों में आज 5 घंटे बिजली बंद रहेगी
रायपुर मारवाड़ | बर व आसपास के गांवों में शनिवार सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बर एईएन गौरव गुप्ता ने बताया कि शनिवार सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक 4 जीएसएस बर, गिरी, सेंदड़ा और कानुजा के 24 गांवों में बिजली बंद रहेगी। इस दौरान बिजली लाइनों के रख-रखाव का कार्य किया जाएगा।