रावणा राजपूत समाज की तहसील स्तरीय बैठक बिराटिया खुर्द में
रावणा राजपूत समाज की तहसील स्तरीय बैठक बिराटिया खुर्द में
रायपुर मारवाड़ | रावणा राजपूत समाज के रायपुर तहसील अध्यक्ष आनंदसिंह चौहान ने बताया कि रावणा राजपूत समाज रायपुर की बैठक शनिवार सुबह 9 बजे बिराटिया खुर्द स्थित समाज भवन में आयोजित होगी। बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही, पूर्व में संपन्न प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर भी चर्चा की जाएगी।