हाईवे की होटल से चोर कैमरा, एलसीडी सहित अन्य सामान ले गए
हाईवे की होटल से चोर कैमरा, एलसीडी सहित अन्य सामान ले गए
सेंदड़ा| राष्ट्रीय राजमार्ग 162 पर सेंदड़ा-कुरातिया सरहद में एक होटल से चोरों ने दो फोटोग्राफी कैमरे, एलसीडी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया। चोरी के वक्त होटलकर्मी सो रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार लवाचा रायपुर निवासी सवाईसिंह फोटोग्राफी का कार्य करता है,जो कुरातिया सरहद में एक होटल पर आकर अपने साथी बाबूसिंह के साथ आकर रविवार रात दस बजे सो गया। सोमवार सुबह पांच बजे उठा तो उसके दो कैमरे,होटल की एलसीडी,कपड़ों का बैग,करीब ढाई हजार की नकदी,दो मोबाइल चुराकर ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना किया। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। चोरी के वक्त होटलकर्मी सहित सभी वहीं सो रहे थे।