पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंधड़, बारिश संग ओले, टीन के नीचे दबने से भरतपुर में 1 की मौत

अंधड़, बारिश संग ओले, टीन के नीचे दबने से भरतपुर में 1 की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कई दिनों से चल रही चक्रवाती हवाओं का असर प्रदेश के हाड़ौती सहित पूर्वी राजस्थान में देखने को मिला। करीब आधा दर्जन स्थानों पर ओलावृष्टि हुई, जबकि झालावाड़, अलवर, भरतपुर, कोटा, बारां, बूंदी व जयपुर में हल्की बारिश हुई। झालावाड़ के बकानी में एक घंटा पानी बरसा। भरतपुर के हलैना के गांव में सहायपुर निवासी अशोक जाटव की टीन के नीचे दबने से मौत हो गई। वहीं बूंदी जिले में तेज बरसात से कई जगह पेड़ गिर गए और टीन-टप्पर उड़ गए। गेंडोली इलाके में चने के आकार के ओले गिरे, वहीं रामगंज बालाजी इलाके में 3 ढाबों के छप्पर उड़ गए, मलबा कोटा-जयपुर हाईवे पर उड़कर आ गिरा। 6 बाइक और 2 कारों को मलबे से नुकसान पहुंचा। जयपुर में दोपहर बाद दो बार हल्की बूंदाबांदी हुई। जिले के शाहपुरा कस्बे के धानोता व देवन में चने के आकार के ओले पड़े। हालांकि बादल छाए रहने से तापमान में उतार नहीं हुआ, बल्कि कई जगह पारा उछल भी गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जयपुर में हल्की बारिश व अंधड़ की संभावना जताई है।

बूंदी जिले में कई जगह टीन-छप्पर उड़े

बांदीकुई में रेल ट्रैक पर गिरा पेड़, इमरजेंसी ब्रेक से रोकी ट्रेन : बांदीकुई में मंगलवार की दोपहर बाद अचानक आए 10 मिनट के तूफान ने शहर में कई जगह कहर बरपाया। ट्रेन के आगे पेड़ गिरने से चालक को तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकनी पड़ी। बांदीकुई जंक्शन के टिकट घर की छत ही उड़ गई। कई जगह बिजली पोल व पेड़ उखड़े।

महवा में बिजली गिरने से 2 झुलसे, छह लोग घायल

दौसा के महवा उपखंड क्षेत्र में तूफान से से रास्तों में विद्युत पोल व पेड़ गिरने से जगह-जगह रास्ते अवरुद्ध हो गए। वहीं बिजली की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जबकि बिजली गिरने से दो जने बुरी तरह झुलस गए। झालावाड़ के बकानी में एक घंटे बारिश ने मंडी में अफरातफरी मचा दी, वहां जिंसें भीग गईं। जिले म 10 मिनट, झालरापाटन, सुनेल, रायपुर में 15-15 मिनट रिमझिम बारिश हुई। मनोहरथाना कस्बे में शाम साढ़े 5 बजे पर तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश हुई। अलवर के किशोरी गांव में तेज हवा के साथ 10 मिनट तक तेज बारिश के साथ बेर के आकार के ओले गिरे। राजगढ़ में हल्की बारिश हुई। बारां में शाम 4 बजे धूलभरी आंधी चली। भरतपुर के बयाना, नदबई, भुसावर, हलैना में तेज आंधी चली। नदबई में तेज अंधड़ के साथ ओलावृष्टि ने क्षेत्र में फिर से कहर ढहाया।

खबरें और भी हैं...