पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धूलकोट में कच्चे मकान में लगी आग, वृद्धा झुलसी, घरेलू सामान जला

धूलकोट में कच्चे मकान में लगी आग, वृद्धा झुलसी, घरेलू सामान जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | रायपुर मारवाड़

हाजीवास ग्राम पंचायत के धूलकोट गांव स्थित मेघवालों के बास में शुक्रवार दोपहर एक कच्चे मकान में आग लगने से नकदी व घरेलू सामान जल गया। आग से एक वृद्धा भी झुलस गई। धुलकोट निवासी सुवाराम मेघवाल अपनी वृद्ध मां को घर पर छोड़कर काम से हाजीवास आया था। इस दौरान उसके केलुपोश मकान में आग लग गई। इससे घरेलू सामान, कपड़े, पांच बोरी गेहूं, बिस्तर, पलंग और 10 हजार की नकदी जल गई। आग इतनी तेज थी कि घर के बाहर सो रही वृद्धा सुरजा देवी इसकी चपेट में आ गई, जिससे वह झुलस गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हाजीवास सरपंच श्यामसिंह राठौड़ भी मौके पर पहुंचे और एसडीएम से बात कर उचित मुआवजे की मांग की, जिस पर एसडीएम ने पटवारी को मौका रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।

रायपुर मारवाड़. धुलकोट गांव में कच्चे मकान में आग से जला घरेलू सामान।

खबरें और भी हैं...