पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलेक्टर ने किया प्रस्तावित कॉलेज भूमि का निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश

कलेक्टर ने किया प्रस्तावित कॉलेज भूमि का निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉलेज के लिए अस्थाई तौर पर चिंहित विद्यालय का निरीक्षण करते कलेक्टर।

भास्कर न्यूज | रायपुर मारवाड़

उपखंड मुख्यालय रायपुर में कॉलेज के लिए प्रस्तावित स्थानों की भूमि एवं भवन का रविवार को कलेक्टर ने निरीक्षण किया। राज्य सरकार द्वारा उपखंड मुख्यालय रायपुर में राजकीय महाविद्यालय खोला जाना प्रस्तावित है। महाविद्यालय के स्थाई रूप से संचालन के लिए प्रस्तावित कपूड़ी पोलो ग्राउंड का रविवार को कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी रायपुर के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कपूड़ी मैदान में ही बंद पड़े विद्यालय भवन का भी निरीक्षण किया। रायपुर सरपंच चैनाराम माली ने कलेक्टर को बताया कि कॉलेज का भवन बनाने तथा इसे स्थाई रूप से संचालित करने के लिए कपूड़ी पोलो ग्राउंड की भूमि उपयुक्त है तथा जब तक कॉलेज के लिए भवन बनकर तैयार नहीं हो जाता तब तक के लिए यदि कपूड़ी मैदान पर ही वर्तमान में बंद पड़ी विद्यालय भवन में कॉलेज का अस्थाई रूप से संचालन किया जाता है तो वे तमाम सुविधाएं जुटाने को तैयार है। कलेक्टर ने उपखंड अधिकारी समंदरसिंह भाटी से उपखंड क्षेत्र में चलाए जा रहे लोक अदालत न्याय आपके द्वार कार्यक्रम का फीडबैक लिया।

खबरें और भी हैं...