बस स्टैंड पर किराये पर चल रही दुकानों को नोटिस देने की तैयारी
बस स्टैंड पर किराये पर चल रही दुकानों को नोटिस देने की तैयारी
भास्कर न्यूज|रायपुररानी/बरवाला
ग्राम पंचायत रायपुररानी की मासिक बैठक ग्राम सचिवालय रायपुररानी में हुई। बैठक की अध्यक्षता सरपंच मुकेश छाबड़ा ने की। सरपंच के मुताबिक ग्राम पंचायत की मासिक बैठक प्रत्येक माह में दो बार 14 तथा 28 तारीख को की जाती है। बैठक में पंचायत सचिव व पंचायत सदस्यों की मौजूदगी थी। सरपंच ने बताया कि बैठक में ग्राम पंचायत की ओर से विकास कार्य करवाए जाने बारे चर्चा की गई। बैठक में दस गलियां बनवाए जाने का प्रस्ताव डाला गया। बैठक में 20 मई को पंचायती भूमि की बोली करवाए जाने बारे भी जानकारी दी गई। सरपंच के मुताबिक बैठक में ग्राम पंचायत की बस स्टैंड के नजदीक किराए वाली दुकानों में से जिन दुकानों पर किराया बकाया है, उन दुकानों को किराए का तीसरा नोटिस आगामी एक दिन में दिए जाने बारे भी बतलाया गया। सरपंच ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से बकाया किराए के दो नोटिस पहले दिए हुए हैं, बारे भी बताया गया। सरपंच ने बताया कि बैठक में पंचायत के अन्य कार्यों बारे भी चर्चा की गई।